WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

महिला दिवस कार्यक्रम में अव्यवस्था: सीएम के संबोधन से पहले निकलीं बीजेपी नेत्रियां, समापन में दर्जन भर को लंच बॉक्स,बाकी को मिला नाश्ता पैकेट

जांजगीर चांपा जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,कार्यक्रम में जिले की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में विशेष स्थान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया साथ ही शासन की महतारी वंदन योजना की राशि से अपने जीवन में नया काम शुरू करने वाली महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया गया,,

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से महिलाओं को संबोधित किया,,इस दौरान उन्होंने जांजगीर की एक महिला से बातचीत भी की,,जो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से होटल व्यवसाय चला रही हैं,,मुख्यमंत्री ने महिला के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके होटल में आकर चाय-भजिया खाने का भी आश्वासन दिया,,इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि भी जारी की जांजगीर चांपा जिले में 2 लाख 80 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में इस योजना की 25वीं किस्त जारी की गई।

अनीता अग्रवाल (जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास)

मुख्यमंत्री के भाषण से पहले ही कार्यक्रम छोड़ने लगीं बीजेपी नेत्रियां

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बीजेपी समर्थित महिला जिला पंचायत सदस्यों को भी सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की रूपरेखा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की थी,,धीरे-धीरे महिला जिला पंचायत सदस्य ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुईं,,हालांकि मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन में देरी होने के कारण पहले जिला पंचायत सदस्यों का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया,,सम्मान के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होने से पहले ही बीजेपी की कई महिला सदस्य धीरे-धीरे ऑडिटोरियम से निकलकर जाने लगीं।

समापन में दर्जन भर को लंच बॉक्स,बाकी को मिला नाश्ता पैकेट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले भर से विशेष कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया था,,मुख्यमंत्री का संबोधन दोपहर 1 बजे होने की संभावना को देखते हुए महिलाओं को 12 बजे से ही ऑडिटोरियम में बुला लिया गया था,,लेकिन कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देर से शुरू हुआ,,इस बीच मुख्यमंत्री का संबोधन बस्तर क्षेत्र के मंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से हुआ,,लंबा इंतजार होने के कारण कई महिलाएं घर जाने की कोशिश करने लगीं इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रुकने के लिए कहा और ऑडिटोरियम के गेट भी बंद करवा दिए गए,,आखिरकार महिलाओं ने मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन देखा,,

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भोजन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा रही,,विभाग की ओर से केवल दर्जन भर महिलाओं को लंच बॉक्स दिया गया,,जबकि बाकी महिलाओं को नाश्ता पैकेट देकर विदा किया गया,,कार्यक्रम से लौटते समय महिलाओं के बीच नाश्ता पैकेट को लेकर चर्चा होती रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!