राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा में पानी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर विधायक ब्यास कश्यप ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने अपने विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं को उठाया,,उन्होंने खास तौर पर पेयजल व्यवस्था, अधोसंरचना कार्यों की धीमी गति और योजनाओं के अधूरे क्रियान्वयन पर सरकार का ध्यान दिलाया,,विधायक कश्यप ने कहा कि जांजगीर को जिला मुख्यालय बने करीब 27 साल हो चुके हैं,,लेकिन आज भी गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल पाता,,उन्होंने बताया कि पहले 36 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी,,जिसमें इंटेकवेल,,पाइपलाइन और पानी की टंकी बननी थी,,लेकिन यह काम आज तक पूरा नहीं हो सका,,अब 24 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है,,फिर भी काम की रफ्तार धीमी है,,उन्होंने पूछा कि पाइपलाइन और इंटेकवेल का काम कब तक पूरा होगा और लोगों को नियमित पानी कब मिलेगा,,कश्यप ने कहा कि हसदेव रिवर के किनारे बसे होने के बावजूद जांजगीर शहर में पेयजल संकट बना हुआ है,,अभी नहर में पानी आने से बोरवेल में पानी मिल जाता है,,लेकिन यदि नहर बंद हो जाए तो भूजल पर निर्भरता बढ़ जाएगी,,इसलिए नदी से इंटेकवेल के माध्यम से पानी टंकी तक पहुंचाकर घर घर पेयजल सप्लाई की व्यवस्था जरूरी है,,उन्होंने नैला और जांजगीर नगर पालिका क्षेत्र में नाली और जल निकासी की समस्या का भी मुद्दा उठाया,,कश्यप ने कहा कि मुख्य सड़कों पर नालियों की व्यवस्था नहीं होने से बरसात के समय दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है,,जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है,,विधायक ने राज्य सरकार की नल जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर टंकियां और पाइपलाइन बिछाई गई हैं,,लेकिन कई गांवों में आज भी शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है,,उन्होंने कहा कि योजनाएं तो बनती हैं,,लेकिन उनका काम समय पर पूरा नहीं हो पाता,,कश्यप ने अधोसंरचना विभागों में निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई जगह इंजीनियरिंग कार्यों का सही निरीक्षण नहीं हो पाता,,जिससे कागजों में काम पूरा दिखा दिया जाता है,,जबकि जमीन पर काम अधूरा रहता है,,उन्होंने सुझाव दिया कि हर जिले में सक्षम इंजीनियरों की नियुक्ति कर योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए,,इसके साथ ही उन्होंने जांजगीर और चांपा शहर में आधुनिक और स्वच्छ मुक्तिधाम के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की,,विधायक कश्यप ने सरकार से कहा कि बजट में जिन योजनाओं की घोषणा होती है,,उन्हें तय समय में पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को उसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!