राज्य एवं शहर
कैशलैस इलाज सुविधा पर पटवारी संघ ने सरकार का जताया आभार,,राजस्व पटवारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव

राजस्व पटवारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने राज्य सरकार के बजट में कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया,,धर्मेंद्र यादव ने कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में अब कर्मचारियों को इलाज के खर्च की चिंता कम होगी। यह फैसला सरकार की कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील सोच को दिखाता है,,उन्होंने बताया कि कैशलैस इलाज की सुविधा लंबे समय से कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी, जिसे बजट में शामिल किया जाना बड़ी उपलब्धि है। इससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा मिलेगा,,पटवारी संघ ने उम्मीद जताई कि आगे भी सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे फैसले लेती रहेगी, जिससे कर्मचारी वर्ग को और सहूलियत मिल



