WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
Uncategorizedराज्य एवं शहर

योग दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

योग दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

जांजगीर-नैला, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को जांजगीर-नैला के अग्रसेन भवन (प्रथम तल) में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जांजगीर-नैला इकाई), मारवाड़ी युवा मंच और महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर का शुभारंभ माननीय नारायण चंदेल के करकमलों से हुआ। आयोजन चिकित्सा विभाग की देखरेख में, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, इससे दो लोगों की जान बच सकती है एक जिसे रक्त मिलता है और दूसरा जो रक्त देकर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है।”

खास बात यह रही कि अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस मौके पर 18वीं बार रक्तदान किया। उनके साथ भरत टहल्यानी, प्रमोद सिंघानिया, नीरज शर्मा सहित कई सदस्यों ने भी रक्तदान किया।

 

उपस्थित प्रमुख जनों में शामिल रहे: मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चेंबर के प्रदेश कार्यकारी मंत्री अमर सुल्तानिया, भरत टहल्यानी, प्रमोद सिंघानिया, सुनील शर्मा, विकास अग्रवाल, अमित शर्मा, जिला औषधि संघ के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष आकाश सिंघानिया, सचिव नवदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरमान शर्मा, हिमांशु, अंकित, चमन अग्रवाल, आकाश बंसल, प्रतीक खेमुका, यश अग्रवाल आदि,,पूनम अग्रवाल (अध्यक्ष), मनीष अग्रवाल (सचिव), पूनम जगनी (कोषाध्यक्ष), सुनीता मोदी (प्रति निर्देशक), शिखा अग्रवाल, नई चेतना, कल्याणी भोपालपुरिया, खुशबू अग्रवाल, प्रिया सोनी, खुशबू शर्मा, रजनी गोपालपुरिया आदि की उपस्थिति सराहनीय रही,,शिविर का उद्देश्य केवल रक्तदान ही नहीं बल्कि लोगों को इस नेक कार्य के प्रति जागरूक करना भी था। आयोजकों ने बताया कि नियमित रक्तदान से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और चर्म रोग जैसी कई समस्याओं में राहत मिलती है,,आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी इस तरह के शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!