चिंतन शिविर 3.0 की शुरुआत योग से,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योग के साथ हुई,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित आईआईएम के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन और प्राणायाम किया,,इस दौरान उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य धरोहर है और यह स्वस्थ शरीर, शांत मन तथा संतुलित जीवन का सबसे अच्छा माध्यम है,,मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। साथ ही प्रकृति के साथ जुड़ाव भी बढ़ता है,,उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जी सकें,,उन्होंने कहा कि सरकार में बेहतर फैसले लेने और सुशासन देने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है,,इसी सोच के साथ चिंतन शिविर के हर दिन की शुरुआत योग से की जा रही है,,जिससे सकारात्मक ऊर्जा,,एकता और अनुशासन के साथ राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक योगाभ्यास से न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि चिंतन शिविर 3.0 को भी नई सकारात्मक दिशा और ऊर्जा मिलेगी,,इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित वन मंत्री केदार कश्यप,,कृषि मंत्री रामविचार नेताम,,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल,,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन,,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल,,स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा आईआईएम रायपुर के अधिकारी भी मौजूद रहे।



