WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

म्यूजिक थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन,,बच्चो ने सीखे गीत और जानें वाद्ययंत्र की बारीकियां

म्यूजिक थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
बच्चो ने सीखे गीत और जानें वाद्ययंत्र की बारीकियां
सिउंड/नवागढ़। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिउंड में प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के बैनर तले बच्चो के सांगीतिज्ञ विकास हेतू क्रिएटिविटी क्लब अंतर्गत म्यूजिक थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, श्रीफल तोड़कर व सरस्वती वंदना गाकर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक सुखनंदन दास (कार्यकर्ता प्रथम) ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम हेतू 25 गांव से 117 बच्चो ने अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु गीत गाके ऑनलाइन विडियो सबमिट किया था, जिनमे मंज़िल मिस्टिक्स की टीम द्वारा कुछ छात्र छात्राओं को चयनित किया गया। जिनको कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जिनसे मंजिल मिस्टिक्स की टीम आके मिली।
इस कार्यक्रम में उपस्थित दिनेश सारथी जी (कलस्टर प्रमुख) ने बताया कि मंजिल मिस्टिक्स टीम के विशाल जी और नीरज जी ने बच्चोको बड़े ही सरल और सहज ढंग से गीत कैसे गाते है, कहा रुकना चाहिए, कहा से उठाना चाहिए, कैसे मधुरता और अपने गीत में मिठास ला सके, कितने प्रकार के वाद्ययंत्र होते है, इनका उपयोग कैसे होता है उनको अंग्रेज़ी, और हिंदी में किस नाम से पुकारा जाता है जैसे बहुत सारी बातो को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताए।
कार्यक्रम में उपस्थित रंजित चंद्रा (मेंटर लीडर) ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में बच्चो व स्वयंसेवको को प्रोत्साहित करने हेतू प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, पंचायत परिवार ने हमारे संस्था के सुखनंदन दास जी को उनके निरंतर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतू स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसके लिए हमारी संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती जानकी छोटन साव (सरपंच सिउंड), प्रदीप हंसराज (उपसरपंच), श्याम कार्तिक कौशिक (जनपद सदस्य), श्यामलाल सूर्यवंशी (पूर्व सरपंच), मनेन्द्र चंद्रा (संचालक, एस.एस. एकेडमिक जैजैपुर) एवं ग्राम स्वयंसेवक गण में शिवा दिवाकर, चंचल साहू, ज्योति महंत, धरम दास, दुर्गेश यादव, नागेश्वर पटेल, आशीष लाठिया, प्रीति सिंह, उन्नति सिंह एवं प्रथम संस्था से दिनेश सारथी (कलस्टर प्रमुख), रंजीत चंद्रा (मेंटर लीडर), खिलेश धीवर (केंद्र प्रमुख आटोमोटिव), सतीश साहू (प्लेसमेंट एसोसिएट) समेत समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!