छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा में भारी बारिश को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों में हो रही भारी बारिश एवं जलभराव की स्थिति को लेकर फेसबुक और एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर पूरी गंभीरता के साथ लगातार नजर बनाए हुए है।
सीएम ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सहायता तत्काल पहुंचाने, जल निकासी कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली और जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति की निगरानी कर रही है तथा आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



