कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी,अरुण साव,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी,अरुण साव,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में भी नाकाम रही,रैलियां तक रद्द हुई,कांग्रेस में अंदरूनी आपातकाल जैसे हालात,,अरुण साव
कांग्रेस को रायपुर से महापौर प्रत्याशी घोषित करने महिला कार्यकता नहीं मिली,परिवारवाद यहां भी भारी,,अरुण साव
नगरीय निकायों में कांग्रेस के कुशासन पर आरोप पत्र लाएगी भाजपा,जरूरत पड़ी तो जांच भी कराएगी,,अरुण साव
रायपुर,,छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है,उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है,इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें ( स्वयं श्री साव को ) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था,वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है,श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है,श्री साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है,पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है,उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है,किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है,श्री साव ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यजनक बात है कि महापौर जैसे पद के लिए कांग्रेस के पास जमीन पर काम करने वाली कोई कांग्रेस नेत्री नहीं मिली,अपने कार्यकर्ताओं की कैसी उपेक्षा और अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है,यह प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर साफ हो जाएगा,कम-से-कम महापौर के पद पर भी संगठन में,जनता के बीच काम करने वाले प्रत्याशी तक कांग्रेस लेकर नहीं आ पाई,श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में 15 साल राज किया,राज्य के अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस का बहुमत था,पर निवर्तमान महापौर,जो नगरीय निकाय के पदाधिकारी हैं,उनको कांग्रेस पार्टी ने छिपा लिया क्योंकि उन्हें पता है जनता में उनके प्रति काफी आक्रोश है,रायपुर में 15 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में कैसी दुर्दशा की,कैसे-कैसे बड़े-बड़े घोटाले किए,रायपुर शहर की जनता के सामने है,पिछले 5 साल में प्रदेश के सारे नगरीय निकायों में कांग्रेस के लोगों ने जो दुर्दशा की है,विकास को अवरुद्ध किया है,विकास के लिए राशि नहीं दी,केवल बंदरबाँट और लूट मचाई
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है,कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं,बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं,कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं,उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं,यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है,कांग्रेस नेताओं ने जनता का मूड समझ लिया है,जनता तो पूरी तरह कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है,श्री साव ने कहा कि एक तरफ 5 साल में विकास को अवरुद्ध किया,जनता को परेशान किया,वहीं दूसरी ओर यही वह कांग्रेस पार्टी है,जिसने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराकर जनता के अधिकारों को छीनने का काम किया था,लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है और जनता को अपना महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार होता है,संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर एक तरफ जहाँ जनता के अधिकार को छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया,जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त करके निकायों में अपनी सरकार बना ली और सरकार बनाने के बाद क्या-क्या किया,विकास को अवरुद्ध किया,घोटाले किए,भ्रष्टाचार किया, शहरों की दुर्दशा कर दी
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने भू-माफियाओं को पनपाया,कैसे शहर को दोनों हाथों से लूटने का काम किया,जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम किया,अब जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और इसका संकेत भाजपा की मंगलवार की नामांकन रेलियों में मिला है,कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से नामांकन रैली नहीं कर पाई,कहीं नामांकन रैली रद्द हुई,यह हालत कांग्रेस पार्टी की बन चुकी है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जाने से पहले हार मान गई है,श्री साव ने कहा कि वहीं दूसरी ओर,पिछले 1 साल में नगरीय निकायों में विकास के प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काफी काम किए हैं,हमारी सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है,चाहे प्रधानमंत्री आवास हो,महतारी वंदन योजना हो,पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना हो,पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच हो,पीएससी में पारदर्शिता से भर्ती करना हो,रामलला दर्शन योजना हो,मोदी की एक-एक गारंटी का हमने अक्षरश पालन करने का काम किया है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज जिस तेजी से प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं,गरीबों के लिए हम नए सर्वे भी करा रहे हैं,सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास देने की हमारी योजना है और इस पर आगे बढ़ रहे हैं,ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं,शहरों में भी लगातार बन रहे हैं,अपने शासनकाल में गरीबों को आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस पार्टी जब गरीबों के हित की बात करती है तो इन पर हँसी आती है,श्री साव ने कहा कि नगरीय निकाय का यह चुनाव प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है,नगरीय निकायों में प्रदेश के विकास की छाप दिखती है,हमारी सरकार जहाँ एक तरफ शहरों का सुव्यवस्थित विकास करेगी,हमारे शहर सुंदर बनें,स्वच्छ बनें,सुविधापूर्ण बनें,इसके लिए हमने योजना बनाकर काम करना प्रारंभ कर दिया है और उसे तेज गति से आगे लेकर जाएंगे,श्री साव ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस ने जो शहरों की दुर्दशा की है,घपले और घोटाले किए हैं,हर एक मामले प्रदेश की जनता के सामने हैं। निकायों में कांग्रेस के घपले-घोटालों पर हम आरोप पत्र लाने वाले हैं, और समय आने पर उसकी जांच करके उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे,प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किसी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्धता से काम करेगी और इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भरपूर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती उपस्थित थे



