जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत चुनाव: इंजी. सत्यलता आनंद मिरी को भाजपा का टिकट,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत चुनाव: इंजी. सत्यलता आनंद मिरी को भाजपा का टिकट,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से पार्टी ने सत्यलता आनंद मिरी को प्रत्याशी बनाया है।

इंजी.सत्यलता आनंद मिरी को टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सत्यलता आनंद मिरी क्षेत्र में सक्रिय और जनसमस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उम्होंने क्षेत्र के सभी गाँवो में बैठक और पैदल चलकर पिछली विधानसभा चुनाव के समय से ही सभी महिलाओं और बुजुर्गों के नजर में साफ़ छबी बनाई है भाजपा को भरोसा है कि वे जीत दर्ज कर जनता की सेवा करेंगी,,इस बार के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, जिससे पार्टी को मजबूत बढ़त मिलने की उम्मीद है। सत्यलता आनंद मिरी के नाम की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और वो अभी से ही प्रचार प्रसार में जुट गए है,,भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और इस क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देगी।



