जांजगीर में बिजली बिल हाफ योजना के नए प्रावधानों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,पुतला दहन और झूमाझट की

जांजगीर चाम्पा जिले मे आज,,राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना में किए गए नए प्रावधानों के विरोध में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया,,जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया और राज्य सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की,,प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई,,कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों के खिलाफ निर्णय लिया है,,उन्होंने मांग की कि बिजली बिल हाफ योजना को पुराने नियमों के अनुसार ही लागू किया जाए,,विधायक व्यास कश्यप ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही अपना फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर और भी उग्र आंदोलन करेगी,,उन्होंने कहा कि यह योजना आम जनता से जुड़ी है और इसके साथ कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी,,कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है



