राज्य एवं शहर
रक्षाबंधन पर जांजगीर पुलिस की अनोखी पहल एक हेलमेट भाई के नाम अभियान से दी सड़क सुरक्षा की सौगात

जांजगीर चांपा जिला पुलिस ने रक्षाबंधन पर सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश दिया,,जिले में “एक हेलमेट भाई के नाम” अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों को मुफ्त में हेलमेट बांटे गए,,इस मौके पर महिला पुलिस कर्मियों ने भाइयों को जैसे राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया जाता है,,वैसे ही उन्हें हेलमेट पहनाकर सड़क पर सुरक्षित रहने का वादा लिया,,साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने करीबियों को भी हेलमेट उपहार में दें,,ताकि हादसों में जान बचाई जा सके,,एसपी विजय पांडे ने खुद सड़क पर उतरे और राहगीरों को हेलमेट बांटे,,पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में ज्यादातर मौत सिर पर चोट लगने से होती है,,इसलिए हेलमेट ही असली रक्षा कवच है,,यह पहल रक्षाबंधन के दिन सुरक्षा और भाई-बहन के रिश्ते को एक नई पहचान देने के लिए की गई।



