राज्य एवं शहर

जांजगीर नैला नगर पालिका में सीसी रोड भूमिपूजन को लेकर विवाद गरमाया,,आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर नैला नगर पालिका में सीसी रोड भूमिपूजन को लेकर विवाद गरमाया,,आरोप – प्रत्यारोप का दौर तेज,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

नगर पालिका जांजगीर नैला में सी सी रोड के भूमिपुजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है,,नगर पालिका अध्यक्ष ने विधायक के साथ पहुंच कर वार्ड नंबर 2 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपुजन किया है,,इधर वार्ड पार्षद ने इसे पालिका अध्यक्ष की मनमानी बताते हुए विरोध दर्ज कराया है,,इधर नगर पालिका के अधिकारी ने भूमिपुजन नहीं कराने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है,,इस मामले को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है,,नगरीय निकाय चुनाव के करीब आते ही नगर पालिका जांजगीर नैला में पक्ष विपक्ष के बीच खिंचतान बढ़ने लगी है,,पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस के भगवानदास गढ़वाल काबिज हैं,,और भाजपा यहां विपक्ष की भूमिका में है,,कुछ ही महीनो बाद नगर पालिका का चुनाव होना है,,चुनाव नजदीक आते ही सरगर्मी बढ़ने लगी है,,और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है,,कुछ दिन पहले डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण को लेकर जमकर विवाद हुआ था,,पालिका अध्यक्ष ने कांग्रेस के विधायकों के साथ मिलकर अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण कर दिया था,,यह विवाद अभी थमा भी नहीं है,,और अब वार्ड नंबर 2 में सीसी रोड के भूमिपुजन को लेकर विवाद पैदा हो गया है,,वार्ड की भाजपा पार्षद दुलाउरीन चौरसिया का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष ने श्रेय लेने के लिए मनमानी करते हुए भूमिपूजन कर दिया है,,ना तो उनको भूमिपूजन में बुलाया गया और ना ही पालिका के अधिकारी को इसकी जानकारी है,,इधर सीएमओ प्रहलाद पाण्डेय ने विवाद से किनारा करते हुए नगर पालिका की ओर से वार्ड नंबर 2 में कोई भूमिपुजन नहीं कराने की बात कही है

दुलाउरीन चौरसिया ( पार्षद वार्ड नं 2 )

प्रहलाद पाण्डेय ( सीएमओ नगर पालिका जांजगीर नैला )

नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद और नगर पालिका के सीएमओ को ही कटघरे में खड़े कर रहे हैं,,अध्यक्ष का आरोप है कि पार्षद का ध्यान विकास कार्य के बजाए हर काम में पैसे लेने पर है,,वहीं सीएमओ पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप पालिका अध्यक्ष ने लगाया है।

आरोप

भगवान दास ग़ढेवाल अध्यक्ष नगर पालिका ने बताया है की सीएमओ पहलाद पांडे को भाजपा का नगर मण्डल घोषित कर देना चाहिए क्योंकि भाजपा पार्षदो का कहना ज्यादा मानते है

भगवान दास गढ़वाल ( अध्यक्ष नगर पालिका )

बहरहाल बात चाहे जो भी हो लेकिन नगर पालिका जांजगीर नैला में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है,,भाजपा और कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों का विवाद आखिर किस हद तक जाएगा,,और इसका अंजाम क्या होगा,,यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!