चार बीएड और डीएड कॉलेजों में अधिक फीस वसूली का मामला,,जांच रिपोर्ट रायपुर भेजी गई,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

चार बीएड और डीएड कॉलेजों में अधिक फीस वसूली का मामला,,जांच रिपोर्ट रायपुर भेजी गई,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर




जांजगीर-चाम्पा जिले के चार प्रमुख बीएड और डीएड कॉलेजों में शासन द्वारा निर्धारित फीस से अधिक शुल्क वसूलने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक की संयुक्त टीम द्वारा जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन कॉलेजों में शिव शक्ति कॉलेज खोरसी,,ज्ञानदीप कॉलेज जांजगीर,,राधा कृष्ण कॉलेज नवागढ़ और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज बलौदा शामिल हैं।
शिकायतों का आधार
जांच प्रक्रिया की शुरुआत छात्रों और अभिभावकों की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई थी। शिकायत के समर्थन में सीडी और वीडियो क्लिप भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए थे
जांच प्रक्रिया
जांच टीम ने इन कॉलेजों में गहन जांच की और गोपनीय जांच प्रतिवेदन तैयार कर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) रायपुर को सौंप दिया है। रिपोर्ट को सीलबंद लिफ गया है,,जिसका खुलासा रायपुर में किया जाएगा
अश्वनी कुमार भारद्वाज ( डीईओ जांजगीर
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रायपुर में शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद इस रिपोर्ट के आधार पर इन चार कॉलेजों के खिलाफ क्या कदम उठाती है। यदि फीस वसूली में अनियमितता साबित होती है,,तो इन कॉलेजों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
इस मामले पर सभी की नजरें हैं,क्योंकि यह जिले में शिक्षा के क्षेत्र की स्पष्टता और प्रशासनिक सख्ती को परखने का मामला बन गया है।



