WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
छत्तीसगढ़

खेलते-खेलते मासूम पर टूटी मौत आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

 

आंधी-तूफान बना काल घर के सामने खेल रहे बच्चे पर गिरी बिजली,परिवार में मचा कोहराम

गरज-चमक के बीच हुआ दर्दनाक हादसा बिजली गिरने से मासूम की जान गई,गांव में मातम

 

बिलासपुर जिले के ग्राम निरतू के घासीपूँजी क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक दीपक पटेल की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि दीपक अपने घर के सामने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के बीच अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दीपक आ गया। हादसे में एक अन्य बच्चा भी झुलस गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। दीपक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मासूम बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। लोग लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
बारिश और तूफान के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!