कराटे खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह,राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने वाले प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जांजगीर जिला कराते संघ जांजगीर-चांपा द्वारा रविवार को शील साहित्य परिषद सभा भवन जांजगीर में कराटे खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया,,कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को “उपलब्धि सम्मान 2025-26” मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया,,समारोह में खिलाड़ियों,,अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही,,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काली उपासक एवं तंत्रिकाचार्य गुरुजी सनत राठौर रहे,,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कराते संघ के पदाधिकारियों ने की,,वहीं विशेष अतिथि के रूप में बम्हनीडीह तहसीलदार शशिभूषण सोनी,,समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता राइस किंग खूंटे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र तिवारी,,नेटबॉल संघ के सचिव राजेश राठौर,,सक्ती कराते संघ के अध्यक्ष जी.आर. प्रधान,,अरुण कश्यप और कराते संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गुरुजी सनत राठौर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद जीवन में सफलता की सबसे बड़ी ताकत होती है,,उन्होंने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन,,आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने वाला खेल है,,तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सही मंच मिलना बहुत जरूरी है,,उन्होंने बच्चों को सामान्य ज्ञान और शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए समाज और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला,,समाजसेवी राइस किंग खूंटे ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि कराटे जैसे खेल बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ बेहतर करियर बनाने की दिशा भी देते हैं,,

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,,कार्यक्रम को जितेंद्र तिवारी,,वरुण पाण्डेय और राजेश राठौर ने भी संबोधित किया,,कार्यक्रम का संचालन महिला कराटे प्रमुख रुक्मणि रानू और वीरेंद्र डडसेना ने किया,,इस अवसर पर वंशिका चौहान,,प्रांजल अग्रवाल,,वैभवी सिंह सिसोदिया,,नेहा यादव,,आराधना खूंटे,,निशि धीवर,,दिव्यांश सिंह,,रीना कश्यप,,रणधीर राय,,शुभम साहू,,अनिकेत साहू,,एकता कंवर,,आराध्या दुबे,,अन्वेषा राठौर,,आर्या राठौर,,गरिमा राठौर,,सिद्धि साहू,,अन्वीक्षा तिवारी,,मानसी अग्रवाल,,हर्ष रातें,,आकांक्षा सिंह,,समर्थ सिंह,,अनन्या राठौर,,मुस्कान कश्यप,,दीपक साहू,,तमन्ना राठौर,,आरुष तिवारी,,प्रगति सूर्यवंशी,,वैभव मिश्रा,,अनमोल साहू,,झलक पटेल,,हिमांशु बरेठ,,नैंसी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया,,समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई,,आयोजन के सफल संचालन में संगीता,,रुक्मणि रानू,,वीरेंद्र डडसेना और कराटे संघ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



