विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला कल

जांजगीर-चांपा।भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा जी-राम-जी विकसित भारत कार्यक्रम के तहत विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर जिला स्तरीय कार्यशाला सह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला कल शनिवार 24 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय जांजगीर में होगी।
जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा संगठन नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में VB-G-RAM-G विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से
कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा,नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा,रामदेव कुमावत जिला संगठन प्रभारी,राजेन्द्र वैष्णव जिला सह-संगठन प्रभारी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
इस जिला स्तरीय कार्यशाला में जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य, निगम-मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पूर्व निगम-मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, VB-G-RAM-G के जिला व मंडल टोली सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षद, तथा सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारी शामिल होंगे।
कार्यशाला के संयोजक धनंजय सिंह तथा सह-संयोजक रजनी साहू, लक्ष्मी देवांगन और पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



