राज्य एवं शहर

प्लांट प्रबंधन की मनमानी से हरे भरे पेड़ की कर दी कटाई और एनिकट डैम को तोड़ा ग्रामीणों के लिए बना परेशानी देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

प्लांट प्रबंधन की मनमानी से हरे भरे पेड़ की कर दी कटाई और एनिकट डैम को तोड़ा ग्रामीणों के लिए बना परेशानी

देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर


जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा थाना क्षेत्र मे संचालित पावर ग्रिड कंपनी की मनमानी से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि परेशान है,,प्लांट प्रबंधन की मनमानी इतनी बढ गई है कि अब शासन प्रशासन को भी ठेंगा दिखा रहे है और प्लांट के बाउंड्री वाल के बाहर सडक किनारे लगे सैकड़ो हरे भरे पेड़ो की बलि चढ़ा दी,, मामले मे ग्रामीणों की शिकायत पर अकलतरा एसडीएम ने जाँच के निर्देश दिए है और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है

अकलतरा थाना के तागा गांव मे संचालित पावर ग्रिड प्रबंधन की मनमानी से ना केवल ग्रामीण परेशान है बल्कि जनप्रतिनिधि भी हलकान हो गए है,,पावर ग्रिड के अधिकारियो ने कालोनी के बाहर सडक किनारे लगाय गए हरे भरे पेड़ो की कटाई कर दी गई,,और जनप्रतिनिधियो द्वारा मना करने पर उन्हें मामले मे हस्तक्षेप नहीं करने की धमकी दिया गया

संदीप यादव ( पूर्व जिला पंचायत सदस्य )

सडक किनारे लगे बड़े बड़े छाया दार और फालदार पेड़ो कि कटाई होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्लांट प्रबंधन द्वारा बिना अनुमति के पेड़ो की कटाई कर दी गई,,तागा के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि पावर ग्रिड प्रबंधन ने शासन द्वारा बनवाए गए स्टॉप डेम को नुकसान पहुंचाया है,,कालोनी के पानी निकासी और गंदे पानी को बहाने के लिए स्टाप डेम शासकीय सम्पत्ति के पास के बड़े हिस्से को खोद कर स्टाप डेम के अस्तित्व को नुकसान पहुंचाया है,,इसकी शिकायत अकलतरा एसडीएम से की गई और अकलतरा एसडीएम ने मौका निरीक्षक के लिए पटवारी को आदेश दिए है

जयपाल सूर्यबंशी ( सरपंच प्रतिनिधि )

एसडीएम के निर्देश के बाद पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया है और पावर ग्रिड बाउड्री के बाहर कटे पेड़ो की गिनती की और ग्रामीणों और प्रबंधन के सामने पंचनामा कर ली है और 200 से अधिक हरे भरे पेड़ो की कटाई होने की जानकारी एसडीएम को सौप दी है और आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियो द्वारा करने की बात की

सुखनंदन कुमार ( पटवारी )

तागा मे संचालित पावर ग्रिड के अधिकारी पेड़ो की कटाई के बारे ने जानकारी देने कैमरे के सामने नहीं आ रहे है,,लेकिन पटवारी को बताया की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए पेड़ो की कटाई की गई,,लेकिन इसकी अनुमति ली गई है या नहीं इस पर चुप्पी साधे है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!