भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने नगर के बीच में जुलुस निकाला और घुमाया देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने नगर के बीच में जुलुस निकाला और घुमाया
सोमवार की रात भाजपा नेता और उसके भाई पर चाकू से प्राण घातक हमला कर फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने मे सफलता हासिल की है,,और हमला मे शामिल 2 आरोपियों और भागने मे सहयोग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,साथ ही आर्म एक्ट के मामले मे पकड़े गए एक और आरोपियों को गिरफ्तार किया,,वही न्यायलय ले जाते वक्त पुलिस ने आरोपियों को नगर के बीच जुलुस निकाला घुमाया,,जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय मे सोमवार की रात दो असामाजिक तत्वों ने बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू और भाई योगेश साहू के ऊपर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया,,और घायलों को उसके घर मे तड़पता छोड़ कर वहां से भाग गए,,घटना की सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा,,जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया है,,
वही कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियो की पहचान सोनू बजाज और राजू बजाज के रूप मे किया,,और उनकी तलाश शुरू की,,पुलिस ने आरोपियों को भागने के सहयोग कर रहे सुरेन्द्र कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गई और आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है,,
आरोपियों को न्यायालय ले जाते वक्त पुलिस वाहन हुई ख़राब,,जुलुस के रूप ने ले गए आरोपियों को
कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले और उनको भागने मे सहयोग करने वाले 3 आरोपियों के साथ धारदार हथियार लहरा कर ग्रामीणों को धमकाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया और चारो आरोपियों को न्यायलय मे पेश करने ले जाने लगे,,तभी पुलिस वाहन ख़राब होने के कारण सभी आरोपियों को नगर के मुख्य चौक चौराहा मे जुलुस निकाल कर कुछ दूर तक ले कर गए,,और फिर दूसरे वाहन से न्यायलय लेकर पहुचे



