WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

रेत माफियाओं के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक,कार्रवाई के दौरान बीजेपी नेता ने तहसीलदार को दी चुनौती

जांजगीर चांपा जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है,,नवागढ़ ब्लॉक के केवा और आसपास के गांवों में ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप खुद मौके पर पहुंचे और देर रात तक सड़क पर धरना देकर प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया,,इस दौरान टास्क फोर्स की कार्रवाई में पांच हाइवा वाहनों को जब्त किया गया,,जबकि एक स्थानीय बीजेपी नेता द्वारा तहसीलदार के सामने ही प्रशासन को चुनौती देने का वीडियो और बयान भी चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि हसदेव और महानदी क्षेत्र के कई रेत घाटों से लंबे समय से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है,,जेसीबी और अन्य मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर खनन कर हाइवा वाहनों से रेत का परिवहन किया जा रहा है,,

केवा,,भादा,,नवागांव,,पीथमपुर समेत कई क्षेत्रों में दिन रात रेत का कारोबार चल रहा है,,भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें खराब हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,ग्रामीण महिलाओं ने विधायक को बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की,,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,,महिलाओं का यह भी आरोप है कि अवैध रेत कारोबार का विरोध करने पर उन्हें धमकियां तक दी जाती है,,महिलाओं ने विधायक को खरी खोटी भी सुना दी इससे नाराज विधायक ब्यास कश्यप ने मौके से ही राजस्व,,खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई की मांग की और सड़क पर धरने पर बैठ गए,,

 

विधायक के धरने की खबर फैलते ही रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया,,बताया जा रहा है कि कई वाहन और मशीनें अंधेरे का फायदा उठाकर छिपा दी गईं,,इसके बाद जिला टास्क फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पांच हाइवा वाहनों को जब्त कर सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान एक स्थानीय बीजेपी नेता और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई,,आरोप है कि नेता ने तहसीलदार के सामने ही कहा कि उसके द्वारा भी बड़ी मात्रा में रेत डंप कर रखी गई है और यदि प्रशासन में हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाए,,नेता ने यह भी दावा किया कि रेत कारोबार में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हैं,,

वहीं तहसीलदार राजकुमार मरावी ने कहा कि शासन के निर्देश पर अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है,,विधायक की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर पांच हाइवा वाहनों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई है,,मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है,,करीब रात 10 बजे तक विधायक ब्यास कश्यप धरने पर डटे रहे,,टास्क फोर्स की कार्रवाई के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया,,विधायक ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध रेत कारोबार को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है और इसी वजह से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं,,उन्होंने प्रशासन और खनिज विभाग से अवैध खनन पर स्थायी रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,,इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में अवैध रेत कारोबार और उसे मिलने वाले कथित राजनीतिक संरक्षण को लेकर बहस तेज हो गई है,,अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन जब्त वाहनों और अवैध खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!