डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की ठगी,व्हाट्सएप पर भेजा गया था फर्जी वारंट

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की ठगी,व्हाट्सएप पर भेजा गया था फर्जी वारंट
जांजगीर चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शंकर नगर कालोनी में रहने वाले,,तुषारकर देवांगन नामक एक रिटायर्ड कर्मचारी से बदमाशों ने,,मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने का भय दिखाकर,,डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख 54 हजार 996 रुपए की धोखाधड़ी किया है,,बदमाशों ने रिटायर्ड कर्मचारी को उसके व्हाट्सएप नंबर पर फर्जी डिजिटल अरेस्ट वारंट भेज कर,,उससे 6 किस्तों में यह पैसे लिए हैं,,बदमाशों द्वारा रकम को चार अलग-अलग खातों में और दो बार फोन पे के माध्यम से पैसा लिया गया है,,पीड़ित को खाते से पूरे पैसे खत्म होने के बाद एहसास हुआ कि,,उसे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराया जा रहा था,,जिसके बाद वह कोतवाली थाना पहुंचा और अपने साथ हुई सारी घटना को कोतवाली पुलिस को बताया है,,पिड़ित ने कोतवाली थाना पहुंच कर शिकायत कि जिस पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है,,सीपीएस कविता ठाकुर ने बताया है कि पीड़िता द्वारा थाने मे शिकायत किया गया है और FIR दर्ज कर लिया गया है मामले कि जांच किया जा रहा है



