Uncategorized

महिला अधिकारी ने कृषि विभाग उप संचालक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप,कलेक्टर से की शिकायत महिला आरईओ ने मांगी निष्पक्ष जांच कि मांग,कलेक्टर ने मामले को लिया गंभीरता से,जांच के दिए निर्देश

जांजगीर चाम्पा जिला के क़ृषि विभाग के उप संचालक ललित मोहन भगत पर विभाग की महिला आरईओ ने मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है,,महिला आरईओ ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौप कर मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की है और दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा विकास खंड मे पदस्थ महिला आरईओ ने क़ृषि उप संचालक ललित मोहन पर भगत मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है,,महिला क़ृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारी ललित मोहन भगत द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर मनमानी करते उसका वेतन रोक दिए जाता है और कारण पूछने पर अपने शासकीय आवास मे बुलाया जाता है,,जिससे तंग आ कर उसने क़ृषि विभाग के डाइरेक्ट और महिला आयोग मे पूरे मामले की शिकायत की थी,,जिसके बाद उप संचालक ललित मोहन भगत ने प्रताड़ना और भी ज्यादा शुरू कर दिया और उसके खिलाफ गलत तरीके से विभागीय ग्रुप मे बदनाम करने का आरोप लगाया है,,और कलेक्टर से इस प्रकरण की जाँच करने की मांग की है,,क़ृषि विभाग मे कार्यरत महिला क़ृषि विस्तार अधिकारी ने कलेक्टर से मिल कर बताया कि उसके पिता का निधन हो गया है और बीमार माँ की वही देखभाल करती है,,जिसके कारण तत्कालीन के क़ृषि उप संचालक ने बलौदा ब्लाक से अकलतरा ब्लाक मे प्रतिनियुक्ति दी थी और ज्वाइन डाइरेक्ट आफिस से भी सहमति लीं गई थी,,लेकिन वर्तमान उप संचालक ने उसका प्रतिनियुक्ति को हीं गलत ठहराते हुए बलौदा ब्लाक मे ज्वाइन करने की दबाव बनाया और जब इस मामले मे बात करने पर अकेले मिलने के लिए अपने शासकीय निवास भी बुलाया,,और वेतन भी रोक दिया,,इसकी शिकायत कलेक्टर से करने पर कलेक्टर के निर्देश पर वेतन तो दे दिया गया लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुआ,,क़ृषि विभाग के उप संचालक के खिलाफ मिली शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जाँच के निर्देश दिए है,,कलेक्टर ने कहा कि मामला गंभीर है और महिला कर्मचारी की शिकायत पर महिला अधिकारियों की जाँच टीम बना कर जाँच कराई जाएगी,,और जो भी दोषी मिलेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जायगी,महिला आरईओ ने अपने विभाग के अधिकारी की प्रताड़ना के खिलाफ अकेले हीं मोर्चा खोल दिए है,,महिला आरईओ ने अपने ऊपर हुए प्रताड़ना की जानकारी संगठन के लोगो को भी दी और और मदद कि गुहार लगाई,,लेकिन संगठन के पदाधिकारियो ने भी उप संचालक की पहुंच के आगे अपने संगठन को नहीं ला पाने की बात कहते हुए सहयोग करने से इनकार कर दिया लेकिन महिला आरईओ ने अपने ऊपर हुए प्रताड़ना के खिलाफ अकेले ही उतरने और दोषियों को बेनक़ाब करने का मन बना लिया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!