राज्य एवं शहर

महानदी में डूबते युवकों को नगर सेना और एसडीआरएफ ने बचाया,,दिखाया शानदार रेस्क्यू ऑपरेशन

महानदी में डूबते युवकों को नगर सेना और एसडीआरएफ ने बचाया,,दिखाया शानदार रेस्क्यू ऑपरेशन

 

जांजगीर चाम्पा जिला के शिवरीनारायण महानदी मे दो लोगो की डूबने की खबर से सनसनी फ़ैल गई,,और जिला प्रशासन और पुलिस डूबते व्यक्ति को बचाने के लिए बिलासपुर से एस डी आर एफ और नगर सेना की टीम मौके मे पहुंची और महानदी की गहराई से डूबते युवको को कुशल रेस्क्यु किया,,और सबके चेहरे मे खुशियाँ छा गई और बाढ़ आपदा टीम की तारीफ़ की,,नगर सेना के कमानडेंट ने इस माकड्रिंल के लिए की गई तैयारियो को कबाड से जुगाड़ बताया,,

बरसात के आते ही जांजगीर चाम्पा जिला शिवरीनारायण नगर पंचायत और आस पास के ग्रामीण इलाकों मे बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है,,और गंगरेल बाँध का पानी छूटने के साथ ही अक्सर लोग टापू मे फंस जाते है,,जिन्हे बचाने के लिए नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने जीवंत प्रदर्शन किया,,नगर सेना के डिस्ट्रिक्ट कमानडेंट नगर सेना ने बताया कि नगर सेना और एसडीआरएफ को अत्याधुनिक उपकरण के साथ कबाड के डिब्बा,,बॉटल और थर्मोकोल को बांस के बाध कर बचाव उपकरण बनाये गए है,,जिसे ग्रामीण किसी आपदा मे बचाव के लिए भी बना सकते है,,सभी उपकरण का डेमो करके दिखाया गया,,

योग्यता साहू (डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट,,नगर सेना जांजगीर )

नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ आपदा के लिए किए गए तैयारी डेमो को देखने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशासनिक अधिकारी और आम जनता ने देखा और नदी मे डूबते हुई लोगो को किए गए बचाव कार्य की तारीफ की,,कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया,,इंतजाम को और भी विकसित करने कि आवश्यकता है,,साथ ही शिवरीनारायण मे नगर सेना के मेन पावर बढ़ाने का आश्वासन दिया,,साथ ही नगर पंचातय,,पुलिस और राजस्व अधिकारियो को आपसी सामंजसय बना कर प्राकृतिक आपदा से बचाव के निर्देश दिए

जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )

शिवरीनारायण जांजगीर चाम्पा जिला के धार्मिक स्थल के रूप मे जाना जाता है,,यहाँ महानदी,,शिवनाथ नदी और जोक नदी का त्रिवेणी संगम है,,जिसके कारण यहाँ पर्यटक भी आते और बरसात के शुरूआत मे कई पर्यटक और ग्रामीण नदियों के बीच टापू मे फंस जाते है,,जिनको सुरक्षित रेस्कयु करना एक बड़ी चुनौती होती है,,नगर सेना और एसडीआरएफ के प्रदर्शन से आपदा के बचाव के लिए अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!