WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ग्राम मेहंदी के हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर किया भाजपा के गांव चलो अभियान का शुभारंभ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ग्राम मेहंदी के हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर किया भाजपा के गांव चलो अभियान का शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में देश व्यापी गांव चलो अभियान का शुभारंभ छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने दिनांक 07 फरवरी, दिन बुधवार को पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मेहंदी के प्रसिद्ध हनुमान जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख,, शांति एवं समृद्धि की कामना कर भाजपा के गांव चलो अभियान का विधिवत रूप से शुभारंभ किया चंदेल ने मंदिर परिसर में ही इस अभियान का शुभारंभ करते हुये वहां पर उपस्थित नागरिको के पास जाकर गांव चलो अभियान का हैण्ड बील,,पत्रक व कैलेण्डर वितरण किया एवं आम नागरिकों को इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी दी तथा भाजपा के केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराया। उन्होंने आम लोगों से इस अभियान के माध्यम से संपर्क व संवाद भी किया। चंदेल ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश में 07 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव सहित सभी प्रदेश सरकार के मंत्री,,सांसद,, विधायक,,निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवो में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक जायेगे। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों के वार्डो में भाजपा के कार्यकर्ता जाकर आम लोगों से मिलेंगे। ग्राम मेहंदी हनुमान जी के मंदिर से गांव चलो अभियान के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े,,भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल,,जिला महामंत्री यशवंत साहू,,मण्डल अध्यक्ष व्यास वर्मा,, उदालिक साहू,,संतोष लहरे,,सुभाष पटेल,, बसंत यादव,,शरद शर्मा,,शेषशंकर तिवारी,,धनंजय सिंह,, श्याम चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। गांव चलो अभियान प्रदेश के प्रभारी चंदेल प्रत्येक दिन 11 फरवरी तक किसी न किसी गांव में प्रवास पर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!