राजनीति
राज्य सरकार के खिलाप बिहार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सासंद डाॅ संजय जायसवाल ने ली बैठक राज्य सरकार के वादा खिलाफ़ी प्रदेश के महिला,,बुजुर्ग,,नौजवान और किसानो में आक्रोश है,,शराब बंदी का वादा कर शराब से अवैध उगाहि करने का आरोप लगाया


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जांजगीर मे भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सासंद डाॅ संजय जायसवाल ने बैठक लीं और समसामयिक विषयो पर चर्चा करते हुए कार्य विस्तार योजना के तहत जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगो से मुलाक़ात की,,और राज्य सरकार के विषय में जनता की राय लीं,, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया,,छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अगल अगल स्तर पर प्रदेश के बाहर से बीजेपी के पदाधिकारियों और सांसदों को छत्तीसगढ़ के दौरा में भेजा है, जांजगीर चाम्पा जिला के प्रवास में बिहार से पहुचे सांसद डॉ संजय जायसवाल ले जांजगीर बीजेपी कार्यालय में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक के बाद मिडिया से चर्चा की और उन्होंने जांजगीर चाम्पा जिला अकलतरा,,जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के अलावा पामगढ विधानसभा में भी इस बार बीजेपी की अच्छी स्थिती होने का दावा किया,,उन्होंने कहा राज्य सरकार के वादा खिलाफ़ी से प्रदेश के महिला,,बुजुर्ग,, नौजवान और किसानो में आक्रोश है,,शराब बंदी का वादा कर शराब से अवैध उगाहि करने का आरोप लगाया,,उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है और आगामी चुनाव में जनता भाजपा पर मुहर लगाएगी,,डॉ संजय जायसवाल ने बिहार में हुए शराब बंदी के दावा को खोखला बताया और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा शराब बंदी का वादा कर मुकरने का आरोप लगाया,, उन्होंने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध उगाहि से पुलिस और माफियाओ की झोली में जा रहा है सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है,, इसके अलावा बिहार में हुए जातिगत जन गणना को तुष्टिकरण की राजनीती बताया उन्होंने राहुल गाँधी द्वारा छत्तीसगढ़ में जाति गत जन गणना के लिए मांग किये जाने के मामले में पलट वार किया और कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक में कराय गए जाति गत जनगणना को सार्वजानिक करने की मांग की,,बिहार से जांजगीर चाम्पा जिले के मतदाता का मन टटोलने पहुंचे सांसद ने बीजेपी कार्यकर्ताओ को मतदाता सूची पर काम करने के आह्वान किया और मतदाता सूची के हर पन्ना का एक प्रभारी नियुक्त कर मतदाता के मन की बात जानकार मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रेरित किया,,



