राज्य एवं शहर

चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारो ने शासकीय भूमि का पट्टा की मांग को लेकर चांपा एसडीएम कार्यालय का घेराव

चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारो ने शासकीय भूमि का पट्टा की मांग को लेकर चांपा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया,,इसके साथ कांग्रेसी नेता भी एसडीएम कार्यालय पहुचे और राज्य सरकार और कलेक्टर के आदेश के बाद भी चाम्पा एसडीएम द्वारा गरीबो को पट्टा देने में लेट लतीफ कर राज्य सरकार की छवि ख़राब करने का आरोप लगाया,,हितग्राहियो ने इस बार पट्टा नहीं मिलने पर वोट नहीं देने का एलान कर दिया है,,राज्य सरकार द्वारा भूमिहिन लोगो को आवास योजना उपलब्ध करने के लिए जिस स्थान में निवास करते है उस स्थान का पट्टा जारी करने का आदेशानुसार दे दिया है,,लेकिन राज्य सरकार की इस योजना का लाभ चाम्पा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1,2,3 और 4 के गरीब परिवर्तन को नहीं मिल पा रहा है लम्बे समय से पट्टा की मांग के लिए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी अब तक किसी तरह से जानकारी नहीं मिलने से परेशान परिवार ने विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को भी समस्या से अवगत कराया था और उन्होंने एसडीएम को तीन दिन के भीतर पट्टा जारी करने के निर्देश दिए थे,,शासन प्रशासन के आदेश पर भी चाम्पा एसडीएम द्वारा पट्टा जारी नहीं करने को कांग्रेस नेताओं ने अधिकारी को आड़े हाथ लिया और एसडीएम पर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया,,वही पट्टा नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओ ने आचार संहिता लगने से पहले पट्टा नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी,,वही पट्टा वितरण के विषय में चाम्पा एसडीएम ने बताया कि सर्वे के लिए 4 टीम गठित कर दिया गया है और सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पात्र लोगो को पट्टा जारी कर दिया जायेगा,,चाम्पा एसडीएम नीर निधि नंदेहा ने बताया कि पूर्व में कई पट्टा वितरण के दौरान बड़ी गलती हुई थी जिसे रोकने के लिए पारदर्शिता के साथ सर्वे कराने का दावा किया,,राज्य सरकार द्वारा भूमि हिन लोगो को पट्टा देने के लिए बनाई गई योजना का चाम्पा में अब तक लागू नहीं होने से हितग्राहियो के साथ कांग्रेसी नेताओं की परेशानी बैठ गई है और अब आचार संहिता का भय सताने लगाया है,,अगर वक्त रहते इस समस्या का हल निकलने से चुनावी लाभ मिलने की उम्मीद में है,,जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 4 के सैकड़ो लोगों ने एसडीएम कार्यालय का आज घेराव कर दिया है वार्ड के लोगो का कहना है की 2 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने उन्हें चांपा एसडीएम के समक्ष तीन दिनों के भीतर पट्टा देने का आश्वासन दिया था,,इसी आस पर वो सब एसडीएम कार्यालय आए हुए हैं। पिछले 5 सालों से वो सभी पट्टा के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं,,लेकिन आज तक पट्टा नहीं मिला है,, विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने ही वाला है यदि उन्हें पट्टा नहीं मिला तो वह आगामी चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे,बाकी पूरी जवाबदारी सरकार की होगी,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!