राज्य एवं शहर

सरकारी मैदान बना मौत का दलदल फ्लाई ऐश में फंस कर दम तोड़ रहे मवेशी,प्रशासन बेखबर

सरकारी मैदान बना मौत का दलदल फ्लाई ऐश में फंस कर दम तोड़ रहे मवेशी,प्रशासन बेखबर

जाजगीर चाम्पा जिले में इन दिनों सरकारी मैदान भी मवेशियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं,,ऐसा ही एक दर्दनाक मामला नवागढ़ ब्लॉक के सलखन गांव से सामने आया है,,जहाँ मवेशी एक दलदल में फंस कर जान गंवा रहे हैं,,गांव के सरकारी मैदान में पहले की सरपंची के दौरान कई एकड़ जमीन में फ्लाई ऐश डलवा दी गई थी,,लेकिन उस पर मिट्टी डालने का काम अधूरा छोड़ दिया गया,,अब यही फ्लाई ऐश बरसात में दलदल बन चुका है,,गांव के लोग बताते हैं कि मवेशी रोज़ की तरह मैदान में चरने चले जाते हैं,,लेकिन कुछ वापस नहीं आते बाद में जब मवेशियों की आवाजें दलदल से सुनाई देती हैं,,तब ग्रामीण उन्हें निकालने की कोशिश करते हैं,,कई बार तो जो मवेशी को बचाने जाते हैं,,वो खुद भी फंस जाते हैं और उन्हें बाहर निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ती है,,ग्रामीणों का कहना है कि इस राखड को यहाँ क्यों डाला गया,,इसका किसी को ठीक से जवाब नहीं मिला है,,इससे उपजाऊ ज़मीन खराब हो गई है और मवेशियों के लिए चरने की जगह भी खत्म हो चुकी है,,गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत इस दलदल को भरवाया जाए और ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो,,ताकि आगे और जानवरों की जान जाए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!