राज्य एवं शहर

रक्षा बंधन पर अनोखी पहल,,जांजगीर चांपा जिले से स्काउट गाइड बेटियों ने सैनिक भाइयों को भेजी राखियाँ

रक्षा बंधन पर अनोखी पहल,,जांजगीर चांपा जिले से स्काउट गाइड बेटियों ने सैनिक भाइयों को भेजी राखियाँ

जांजगीर चांपा जिले में स्काउट एंड गाइड बच्चों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को एक नई ऊंचाई दी है,,जिले के अलग-अलग स्कूलों की स्काउट गाइड बेटियों ने अपने हाथों से तीन हजार राखियाँ बनाईं और उन्हें सैनिक भाइयों के नाम समर्पित करते हुए राज्य स्काउट गाइड कार्यालय को भेजा,,यह राखियाँ प्रदेश भर से एकत्र की जा रही हैं और राज्य स्काउट गाइड कार्यालय के माध्यम से उन्हें देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों तक पहुँचाया जाएगा,,रक्षा बंधन के दिन जब सैनिकों की कलाई पर उनके परिवार की राखी नहीं बंध पाती,,तब यह स्काउट गाइड बहनों की राखियाँ उनके लिए भावनात्मक सहारा बनेंगी,,स्काउट गाइड की इस पहल से देशभक्ति और भाईचारे का सुंदर उदाहरण सामने आया है,,जिसमें बच्चों ने न सिर्फ अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं बल्कि उन सैनिकों को भी याद किया जो देश की सेवा में अपने घर-परिवार से दूर रहते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!