जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी का भव्य स्वागत एवं जनदर्शन दौरा

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी का भव्य स्वागत एवं जनदर्शन दौरा

अकलतरा। भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में विजयी होने के बाद प्रथम दौरे के तहत आभार एवं जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की

क्षेत्रवासियों ने अपने जिला पंचायत सदस्य को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया और पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों की गति तेज होगी।
गांव-गांव में भव्य स्वागत

बरगांव, महमदपुर, कटनई, बरबसपुर, बरपाली, बिरकोनी, नवापारा सहित अन्य ग्रामों में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं, श्रीफल एवं बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों में यह दौरा जारी रहेगा।
विकास को मिलेगी प्राथमिकता

जनता को संबोधित करते हुए इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत सभी गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सीसी रोड, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
उन्होंने क्षेत्रवासियों के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि “आप सभी ने मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुना और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। यह मेरे लिए गर्व की बात है और मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की विशेष उपस्थिति
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी, मंडल अध्यक्ष पवन यादव, मंडल महामंत्री प्रेमसागर कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक, सुबोध थवाईत, पुष्पेंद्र थवाईत, रोहित पाटले, लव मिरी, श्रीमती रमा मिरी, पूर्णिमा कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिला पंचायत क्षेत्र 10 में यह दौरा आगे भी जारी रहेगा, जिससे विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जा सके।



