प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में कार्यक्रम प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में कार्यक्रम प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त
बिलासपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिले से कार्यक्रम के प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की है।
नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी इस प्रकार हैं:

जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि इन सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करना होगा ताकि प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके,,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए संगठन की ताकत को मजबूत करें और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाएं।



