राज्य एवं शहर

1 मई से बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा खाद,किसानों के लिए जरूरी सूचना

जांजगीर चांपा जिले के किसानों के लिए एक अहम खबर सामने आई है,,अब 1 मई से खाद (उर्वरक) खरीदने के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है,,अगर किसी किसान ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है,,तो उसे खाद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जिले के कृषि विभाग के अनुसार,,अभी तक कुल 1,23,061 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं,,जिनमें से 96,679 किसानों ने अपनी फार्मर आईडी बनवा ली है,,लेकिन अभी भी 26,382 किसान ऐसे हैं,,जिनकी आईडी बनना बाकी है,,इन किसानों को जल्द से जल्द अपना पंजीयन पूरा करने की सलाह दी गई है।

कैसे बनवाएं फार्मर आईडी

जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है,,वे खुद एग्री-स्टेक पोर्टल पर जाकर या फिर अपने,,क्षेत्र के,,पटवारी,,सेवा सहकारी समिति,,नजदीकी सीएससी सेंटर की मदद से आसानी से बनवा सकते हैं।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को ये दस्तावेज जमा करने होंगे:

बी-1 (खसरा विवरण),,ऋण पुस्तिका या पर्ची,,आधार कार्ड की कॉपी,,मोबाइल नंबर,,इन दस्तावेजों का सत्यापन पटवारी के माध्यम से किया जाएगा।

1 मई से क्या बदल जाएगा

1 मई से जिले में ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागू हो रही है। इसके तहत,,किसान को खाद खरीदने के लिए फार्मर आईडी नंबर देना होगा

खाद उसी किसान को मिलेगा,,जिसके नाम पर भुइंया पोर्टल में फसल का रकबा दर्ज होगा,,आईडी नहीं होने पर क्या नुकसान होगा,,अगर किसान ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई,,तो उसे,,खाद खरीदने में दिक्कत होगी
खरीफ सीजन में धान बेचने में परेशानी आएगी,,पीएम किसान योजना की अगली किस्त भी रुक सकती है

कृषि विभाग के अधिकारी लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं,,किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवा लें,,ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।

कहां करें संपर्क

अगर किसी किसान को कोई दिक्कत आती है,,तो वह:
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,,पटवारी,सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक,,से संपर्क कर जानकारी ले सकता है।

फार्मर आईडी है तो खाद मिलेगा,,नहीं तो नहीं”

इसलिए देर न करें,,तुरंत अपनी फार्मर आईडी बनवाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!