जांजगीर चांपा में नारी वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली,कचहरी चौक में धरना

जांजगीर चांपा जिले में नारी वंदन अधिनियम बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली,,यह रैली नेताजी चौक से शुरू होकर कचहरी चौक तक पहुंची,,जहां इसका समापन हुआ और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद कमलेश जांगड़े और भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े मौजूद रहे,,रैली का संचालन भाजपा महामंत्री नंद चौधरी ने किया,,सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि विपक्ष द्वारा नारी वंदन अधिनियम बिल को गिराना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है,,उन्होंने इसे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया,,उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून महिलाओं को संसद और विधानसभा में ज्यादा प्रतिनिधित्व दिलाने में मदद करेगा,,उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल लंबे समय से लंबित था और कांग्रेस ने इसे वर्षों तक रोके रखा,,साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं में इसको लेकर नाराजगी है,,जिसका असर आने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है,,कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने सभी का आभार जताया,,धरना प्रदर्शन में कई भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए,,गुलाब सिंह चंदेल,,नंद चौधरी,,नंदनी राजवाड़े,,रजनी सत्तू साहू,,संगीता पाण्डेय,,डॉ धनेश्वरी जागृति,,सलीम मेमन,,प्रदीप शरफ ने संबोधित किया,,आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संगीता पाण्डेय रेखा गढ़वाल,,प्रियंका सिंह,,डॉ धनेश्वरी जागृति,,शारदा देवांगन,,मनीषा गोपाल,प्रतिमा डहरे,,पूजा राठौर,,मेघा यादव,,चुन्नी लाल साहू,,रवि पाण्डेय,,आशु गोस्वामी,,लक्ष्मी देवांगन,,समीर शुक्ला,,धनंजय सिंह,,पुष्पेंद्र सिंग,,प्रदीप शरफ,,राकेश रूपवानी,,राम खूबवानी,,अनिल शर्मा,,सलीम मेमन,,हितेश यादव,,संतोष थवाईत,,मोहन यादव, उमेश राठौर,अमित यादव,,गुड्डू कहरा,,सोनू यादव,,प्रेम थवाईत,,दिनेश दास,,आनंद मिरी,,संतोष लहरें,,रितेश राठौर,,गोलू दुबे,,प्रदीप राठौर,,पुष्पेंद्र,,गजेंद्र सिंह,,अन्नू शकुन,,निरंजन कोसले,,शैलेन्द्र पाण्डे,,शैल राठौर,,चुन्नी राठौर,,राहुल सेन,,अजय,,मिंटू



