राज्य एवं शहर

हरि लीला ट्रस्ट की शैक्षणिक मुहिम का बड़ा पड़ाव 5 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल राउंड

जांजगीर-चांपा। समाजहित और छात्रहित के लिए लगातार काम कर रहे हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा संचालित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 अब अपने फाइनल चरण में पहुंच चुकी है।

इस प्रतियोगिता का पहला चरण 16 सितम्बर को आयोजित हुआ था, जिसमें जिले के 106 विद्यालयों से लगभग 12,500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हर विद्यालय से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 318 विद्यार्थी फाइनल राउंड के लिए चयनित किए गए हैं।

अब यह फाइनल राउंड 5 अक्टूबर 2025, रविवार सुबह 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, नैला (जांजगीर) में होगा।

पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे –

प्रथम पुरस्कार : ₹21,000

द्वितीय पुरस्कार : ₹11,000

तृतीय पुरस्कार : ₹5,100

सात सांत्वना पुरस्कार : ₹2,100 प्रत्येक

इसके अलावा विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रथम चरण में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र मिलेगा।

हरि लीला ट्रस्ट का संकल्प

ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाना, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जगाना और आत्मविश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा हरि लीला ट्रस्ट सदैव समाजहित,छात्रहित और युवाओं के हित में निःशुल्क आयोजन करता आया है और करता रहेगा। यह आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा,फाइनल राउंड की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और विद्यालय प्रबंधन, गुरुजनों एवं अभिभावकों का सहयोग इस अभियान को और भी सफल बनाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!