राज्य एवं शहर

कल्याणपुर गाँव मे तालाब को फ्लाईएश से पाटने का मामला सामने आया मवेशियों के साथ ग्रामीणों के जान के साथ खिलवाड़

कल्याणपुर गाँव मे तालाब को फ्लाईएश से पाटने का मामला सामने आया मवेशियों के साथ ग्रामीणों के जान के साथ खिलवाड़


जांजगीर चाम्पा जिला के कल्याणपुर गाँव मे तालाब को फ्लाईएश से पाटने का मामला सामने आया है,,ग्रामीणों ने सरपंच पर गाँव के निस्तारी तालाब को गलत तरीके से पाटने का आरोप लगाया है और मवेशियों के साथ ग्रामीणों के जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है,,जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा जनपद पंचायत के कल्याणपुर गाँव मे सरपंच की मनमानी चरम पर है,,सरपंच ने पहले गाँव के पंचपेडिया तालाब मे मनरेगा के पचरी निर्माण कराई,,फिर तालाब पास से मुरुम का उतखन्न कर बेचा और अब अपनी गलतियों पर पर्दाडालने के लिए मुरुम उतखन्न से बने खाई के साथ तालाब को भी फ्लाईएश से पाट दिया,,तालाब और खाई मे फ्लाईएश डालने से मवेशियों के लिए ख़तरनाक हो गया है और आए दिन मवेशी राख़ड के दलदल मे फंस कर मौत के मुँह मे समा रहे है,,सरपंच के इस मनमानी से गांव के लोगो मे भारी आक्रोश है,,और तालाब को पाटने से निस्तारी के समस्या और खेतो की सिचाई के लिए जाने वाला पानी रुकने का आरोप लगाया रहे है,,जिला पंचायत सदस्य ने मामले की जाँच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,,इस मामले मे अकलतरा जनपद के अधिकारी कैमरे मे सामने कुछ भी कहने से बच रहे है और मामले की जाँच कराने की तैयारी मे है,, लेकिन जनपद मुख्यालय से महज 6 किलो मीटर की दूरी पर स्थित कल्याणपुर गाँव मे तालाब पाटने की जानकारी अधिकारियो तक कैसे नहीं पहुंच पाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!