राज्य एवं शहर
3 दिनों से आमरण अनशन कर रही बीजेपी नेत्री को रात में जिला प्रशासन ने उठा लिया और जिला अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया



जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ ब्लाक मुख्यालय मे 3 दिनों से आमरण अनसन कर रही बीजेपी नेत्री को गुरुवार की रात जिला प्रशासन ने उठा लिया और जिला अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया,,पामगढ और राहौद मे स्कूल मार्ग पर शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर तीन दिन से आमरण अनशन कर रही थी,,और पंडाल मे ही सो रही थी,,महिला के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने समझाइस देते हुए अनसन समाप्त करने की कहा लेकिन अनसन कारी महिला द्वारा शराब दुकान तत्काल की मांग की गई,,महिला के जिद्द को देखते हुए एडिशनल कलेक्टर और एडिशनल एस पी वैद्य ने जिला अस्पताल पहुंच कर मांग को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया और पुलिस के साथ आबकारी विभाग से शराब दुकान की स्थिति का जाँच करा कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया,, अधिकारियो की समझाइस के बाद मंजू लता टंडन ने आमरण अनसन समाप्त किया और शीघ्र ही शराब दुकान नहीं हटने पर आत्म दाह की चेतावनी दी है,,



