अकलतरा क्षेत्र क्रमांक 10 से सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

अकलतरा क्षेत्र क्रमांक 10 से सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र क्रमांक 10 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ,,जिसमें कड़ा मुकाबला देखने को मिला,,पहली बार चुनावी मैदान में उतरे सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने अपने प्रतिद्वंदी को 16,610 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की,,इस ऐतिहासिक जीत के साथ सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए विजय प्राप्त की,,जीत के बाद उन्होंने भव्य विजय रैली निकालकर क्षेत्र की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया,,समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया,,और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा

सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने रिटर्निंग अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपनी जीत को औपचारिक रूप से स्वीकार किया,,इस जीत के साथ क्षेत्र में एक नई राजनीतिक ऊर्जा देखने को मिला,,और जनता ने अपनी अपेक्षाओं के साथ उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपी है
जनता को समर्पित रहेगा कार्यकाल
जीत के बाद सत्यालता इंजी आनंद मिरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं,,बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है,,उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे,,और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे
इस प्रचंड जीत के बाद अकलतरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिली है,,समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को नए युग की शुरुआत बताया और पूरे जोश के साथ जश्न मनाया है



