राज्य एवं शहर

पंचायत चुनाव,,तीसरे चरण के लिए बढ़ा चुनावी माहौल, अनुपरेखा भारद्वाज को मिल रहा भारी जनसमर्थन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

पंचायत चुनाव,,तीसरे चरण के लिए बढ़ा चुनावी माहौल, अनुपरेखा भारद्वाज को मिल रहा भारी जनसमर्थन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा: जिले में नगरीय निकाय चुनावों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद अब तीसरे चरण में प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में कैद होने हो गईं है। इस चरण में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी अनुपरेखा भारद्वाज को मैदान में उतारा है, जिन्हें लगातार भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

गांव-गांव गूंज रहा समर्थन का नारा

26 ग्राम पंचायतो में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकीं अनुपरेखा भारद्वाज का जनसंपर्क अभियान पूरी रफ्तार पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में उनका हर जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है, जहां महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी उनका समर्थन कर रहे हैं। गांवों में हो रही बैठकों में उनकी उपस्थिति से चुनावी माहौल और गर्मा गया है।

ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकताएं हैं। वे लगातार मतदाताओं से मिलकर अपनी योजनाओं और भविष्य की रणनीति को साझा कर रही हैं। उनका कहना है कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो वे गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी

जनता की उम्मीदें और कांग्रेस का ज़ोरदार प्रचार अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से चुनाव प्रचार को और गति दी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। गांव-गांव में नुक्कड़ सभाओं, रैलियों और घर-घर जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

मतदाता बोले – “हमें चाहिए बदलाव और विकास”

गांवों के मतदाताओं में इस बार बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब ठोस विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे, जो उनकी समस्याओं को दूर कर सके। अनुपरेखा भारद्वाज को मिल रहे अपार जनसमर्थन से उनके पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक हलचल तेज, परिणामों पर टिकी निगाहें

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी हलचल और तेज हो गई है। प्रत्याशी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं मतदाता भी अपने नेता का चयन करने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!