राज्य एवं शहर
बलौदा थाना क्षेत्र में 6 वी क्लास की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के साथ सहयोगी दोनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजे गए जेल


जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में बलौदा पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार प्रजापति के साथ सहयोगी उमेश कुमार कुम्हार को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया की दिनाक 23.03.2023 की रात्रि जब नाबालिक बालिका जोकि कक्षा 6 वी में पढ़ाई करती है।जोकि ढाबा के अंदर परछी में अपने दादी के पास में ही सोई हुई थी। और उसके माता पिता दूसरे कमरे में सोए थे। तभी बलौदा का रहने वाला प्रजापति और उसका साथी उमेश आए और नाबालिक लड़की के मुंह को हाथ से दबाकर उसे उठाकर ईट भट्ठा ले गए। जिसके बाद आरोपी दीपक ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है और उमेश कुमार ने उसकी मदद की है। जिसके बाद पीड़िता मुस्किल से घर पहुंची और पूरे घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी जिसके बाद थाना बलौदा में दोनो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
प्रकरण नाबालिक बालिका के अपराध से सम्बंधित होना एवं प्रकरण की गम्भीरता को गंभीरता से लेते हुये। आरोपी दीपक कुमार प्रजापति उम्र 27 वर्ष एवं उमेश कुमार कुम्हार उर्फ रायगढिया उम्र 33 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्र. 12 बलौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।



