WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

नवागढ़ पुलिस ने दो आरोपी को शादी डाट कॉम में नौकरी लगाने के नाम पर दो आरोपी किया गिरफ्तार, महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे धोखाधड़ी

नवागढ़ पुलिस ने दो आरोपी को शादी डाट कॉम में नौकरी लगाने के नाम पर दो आरोपी किया गिरफ्तार, महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे धोखाधड़ी
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में अजीबो गरीब धोखाधडी करने का मामला सामने आया है। जिसमे आरोपियों द्वारा अपने महंगे शौक कार , मोबाईल, मंहगे कपड़े,घर लेने के लिए यह काम करते थे। जिसमे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने बैंक पासबुक एटीएम कार्ड मोबाइल 1 नग लैपटॉप ग्राहकों के पास बुक एवं उनकी कंपनी संबंधित दस्तावेज एवं बैनर पोस्टर को जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके साथ मिसदा के रहने वाले क्रांति कुमार कश्यप घर आया और shaadi.com में नौकरी लगाने के बाद कहते हुए ₹5000 की मांग की और खाता खुलवाना पड़ेगा कहा गया जिसमें मेरे द्वारा ₹5000 दिया गया और गांव के सोमनाथ साहू को अपने साथ shaadi.com में कार्य करने के लिए टाटानगर जमशेदपुर झारखंड ले गया वहां मेरे नाम से INDUSIND बैंक जमशेदपुर मैं एवं दो और बैंकों में खाता खुलवाया गया था । जिसका बैंक का पासबुक एवं अन्य दस्तावेज को आरोपी कांति कुमार अपने पास रखा था। रामचरण यादव के मोबाइल नंबर पर बैंक में मैसेज आने पर रामचरण को पता चला कि उसके खाता क्रमांक में रकम लेनदेन चल रही है क्रांति कुमार से पैसे के बारे में पूछताछ की तो बोला कि मैसेज आना बंद हो जाएगा और कुछ नहीं बताया जिस पर रामचरण को खाते का गलत उपयोग होने का एहसास हुआ जिसके बाद खाता बंद करा दिया गया उस समय उस खाते में करीबन ₹521000 थे जिसके बाद आरोपी क्रांति कुमार योगेश एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और खाते से पैसा की मांग करने लगा जिस पर पैसा को क्रांति कुमार आरोपी को वापस किया गया जिस के कुछ दिन बाद तीनों व्यक्ति फिर से आए और पुनः पैसे की मांग करने लगे और घर वालों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाने में धारा 384 420 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इस दौरान आरोपी कांति कुमार कश्यप उम्र 26 साल निवासी मिस्दा एवं योगेश सावरा उम्र 27 वर्ष निवासी कुरीयारी को गिरफ्तार किया गया।
महंगे शौक पूरा करने के लिए आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी करने की बात आई सामने…
आरोपियो द्वारा बताया गया इन लोगो को अपने शौक पूरी करने के लिये महगी कार, मोबाइल,महगे कपडे, घर लेने के लिए पैसे की आवश्कता थी तो इन लोगो ने शादी डाट काम जैसे कंपनी खोलकर पैसा कमाने की योजना बनाये थे ये सब मिलकर अपने दोस्त के नाम से भारतीय रिस्ते और क्रांति कुमार के नाम से लक्ष्मी इन्फो सर्विस नाम से आन लाइन कंपनी ,शादी के रिस्ते कराने का काम करने वाली कंपनी बनाये थे जिसका आफिस जमसेदपुर झारखण्ड मे खोले थे कंपनी खोलने से कोई खास फायदा नही हुआ तो इन लोगो ने अन्य लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर शादी कराने के नाम पर ठग कर उनसे धोखाधड़ी कर पैसा कमाने की योजना बनाये तो क्रांति कुमार कश्यप, योगेश्वर और अन्य साथी मिलकर लोगो को शादी डाट काम मे नौकरी लगाने का झासा देकर उनसे पैसे ले लेते थे और जिन लोगो को नौकरी लगाने का झासा देते थे उन लोगो को बोलते थे कि पेमेट लेने के लिए पहले तुम लोगो को नया बैक खाता खुलवाना पडेगा और खाता को हमको उपयोग करने के लिए देना होगा एैसा करके लोगो को ठग कर नए लोगो से शादी डाट काम मे नौकरी लगाने के नाम पर पैसा ले लेते थे और इनको एक नया खाता भी मिल जाता था घेाखाधडी ठगी करने से जो पैसा मिलता था उसको आरोपी अपने बैक खाता मे न डालकर जिन लोगो का नया बैक खाता खुलवाते थे उसमे डालते थे और बाद मे निकालकर बाट लेते थे नए बैक खाता का ए टी एम और पास बुक आरोपी अपने पास रखते थे इसके अलावा उनके खाता मे मोबाइल नंबर भी आरोपी अपने हिसाब से जोडवाते थे जिससे उन बैक खातो को नेट बैकिग के माध्यम से उपयोग कर सके। बड़े-बड़े शहरो मे कुछ लोगो को अपने पैसे के लेनदेन हेतू दूसरे के नाम के बैक खातो की आवश्कता होती है तो आरोपीगण एैसे लोगो को नए बैक खाता को उपयोग करने हेतू दे देते थे जिसके एवज में आरोपियो को प्रति बैक खाता 30000-40000रू मिलते थे जिसको आपस मे बाट लेते थे। अपने काम को बढाने के लिए जाजगीर मे भी आफिस खोलने वाले थे। आरोपियो के मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपियो से बैक पास बुक ,एटीम कार्ड मोबाइल ,एक नग लैपटाप , ग्राहको के पासबुक एवं उनकी कंपनी संबधी दस्तावेज एवं बैनर पोस्टर जप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!