WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

क्या भगवान भी नही रहे अपने घर में सुरक्षित अब चोर ने हेलमेट पहनकर की भवानी मंदिर पंतोरा में चोरी CCTV में दिखा चोर

क्या भगवान भी नही रहे अपने घर में सुरक्षित अब चोर ने हेलमेट पहनकर की भवानी मंदिर पंतोरा में चोरी CCTV में दिखा चोर

 

जांजगीर चाम्पा जिले में अपराधियों का हौंसला इस कदर बुलंद है कि अब अपराधी मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे है,पंतोरा गाँव में प्रसिद्ध भवानी मंदिर में 16 जनवरी की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी की घटना कैद हो गई मंदिर में लगे CCTV कैमरा में,,ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत पंतोरा चौकी में दी और पुलिस ने विवेचना शुरु कर दिया है,,

जांजगीर चाम्पा जिला के पंतोरा गाँव के प्रसिद्ध भवानी मंदिर के भक्तो में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया,,जब मंदिर के पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर का गेट खोला,, और मूर्तियों को देखा,, माँ भवानी के श्रृंगार के लिए पहनाए गए आभूषण गायब हो गए थे,,मंदिर में चोरी होने की सूचना ग्रामीणों मो मिलते ही सभी मंदिर पहुचे और पंतोरा पुलिस को मामले की सूचना दी,,

लोगो के आस्था के केंद्र भवानी मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पंतोरा पुलिस मौके में पहुची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच शुरु की,और मंदिर में लगे CCTV कैमरा से फुटेज खंगालना शुरु किया,,

CCTV में कैद हुआ चोरी करते आरोपी

पंतोरा पुलिस ने मंदिर के गर्भ गृह में लगे CCTV कैमरा के फुटेज का निरीक्षण किया और रात 12:51 में मंदिर का ताला तोड़ कर एक युवक को मंदिर के अंदर प्रवेश करते देखा,,और 12:53 तक मंदिर के अंदर मूर्ति में पहनाए गए गहनो को कैची से काट कर अपने पैंट की जेब में रखते नजर आया है,,आरोपी ने अपना पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन लिया था और साल से पूरे शरीर की ढँक लिया था,,पुलिस अब इस फुटेज को लेकर लोगो तक पहुंचेगी और आरोपी की पहचान करेंगी

पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि भवानी मंदिर में चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके में पहुंची और जाँच शुरू कर दी है,,CCTVफूटेज से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है,, मंदिर में कितने की चोरी हुई है उसका अभी अंदाजा नहीं लगा पाया है,,पुजारी के मुताबिक देवी का श्रृंगार आर्टिफिसियल गहनो से किया गया था,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!