राज्य एवं शहर
सिवनी के शराब दुकान के 2 सुरक्षा कर्मियों की अंधे क़त्ल के मामले में आखिर कार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर



जांजगीर चाम्पा जिला के सिवनी के शराब दुकान के 2 सुरक्षा कर्मियों की अंधे क़त्ल के मामले में आखिर कार पुलिस को सफलता मिल गई है,, पुलिस ने ढाई माह बार सिवनी गाँव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार को जप्त कर लिया है,,पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य कारण शराब भट्ठी में लूट करना था,,
जांजगीर चाम्पा जिला के सिवनी गाँव के शराब दुकान में 4 नवम्बर की रात दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या के मामले में जांजगीर पुलिस पर सवाल उठना शुरू हो गया था CCTV फुटेज सामने आने के बाद भी आरोपी की पहचान नहीं कर पाना पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती बन गई थी,,पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाँच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जाँच टीम का गठन किया और टेक्निकल एक्सपर्ट की सहायता ली,,इस दौरान 7 लाख 40 हजार मोबाईल टावर को सर्च कर विवेचना की और CCTV फुटेज का गहन परीक्षण किया CCTV के एक नकाब पोश दिखाई दे रहा था जिसमे शराब दुकान के सामने सो रहे दोनों सुरक्षा कर्मियों की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतारा,,और शराब दुकान के अंदर प्रवेश कर नगद राशि और शराब के बोतल लेकर जाते दिखा और शराब दुकान के लॉकर में रखे पैसे को निकालने की नाकामा कोशिश की,,इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने सौ से अधिक संदेहियो से पूछताछ की लेकिन साक्ष्य और कड़ी नहीं जुड़ने के कारण आरोपी तक नहीं पहुच पा रही थी,,
इस मामले की जाँच के बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने कुछ संदेहियो का नार्को टेस्ट और पालीग्राफ़ी टेस्ट कराने की तैयारी में थे,,और बुधवार की रात पुलिस ने सिवनी गांव के शिव शंकर सहिस को हिरासत में लेकर पूछताछ की,,जिसमे शिव शंकर ने पहले दिए बयान से अलग बयान दिया,,जिससे पुलिस का शक गहराया और शिव शंकर की पत्नी के साथ सौतेला बेटा से पूछ ताछ की,,जिसमे सभी के बयान से आरोपियो की पहचान हो गया,,और पुलिस ने शिव शंकर सहिस और कृष्णा सहिस मंगली सहिस को गिरफ्तार कर लिया है,,और हत्या के पीछे शराब दुकान में लुट करना को प्रमुख कारण बताया,,
पुलिस ने दोहरे अंधे क़त्ल के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली आरोपी शिव शंकर सहिस में हत्या किया और शराब दुकान कें पैसे निकाल कर अपने बेटे कृष्णा सहिस को दी,,कृष्णा सहिस शराब दुकान के सामने कुत्तो को बिस्किट खिला कर सडक में आने जाने वालों का सन्देश आरोपी तक पंहुचा रहा था वही आरोपी की पत्नी मंगली सहिस सब कुछ जानने के बाद भी आरोपियों को संरक्षण दे रही थी,,एसपी ने मामले की जाँच करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए आई जी को पत्र प्रेषित किया है,,



