पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वाइरल आडियो पर बीजेपी ने उठाए सवाल,,बीजेपी जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने आडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वाइरल आडियो पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बीजेपी जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने आडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की
रेत माफियाओं से सांठगांठ का आरोप,कांग्रेस विधायक घिरे सवालों में
विधायक का दावा आडियो एडिटेड,फिर भी FIR क्यों नहीं दर्ज
संतोष लहरे का आरोप विधायक की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
बीजेपी ने राज्य सरकार से दूध का दूध, पानी का पानी करने की अपील की
जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वाइरल आडियो मामले मे आज बीजेपी के जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े और बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष लहरे ने प्रेस वार्ता लीं,,बीजेपी के जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने शेषराज हरवंश के आडियो की सच्चाई जानने के लिए राज्य शासन से आडियो की जाँच की मांग की है,,उन्होंने शेषराज हरवंश पर रेत माफियाओ को संरक्षण देने और उनसे मोटी रकम लेने का आरोप लगाया
जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के कथित वाइरल आडिओ ने प्रदेश कि राजनीती मे उबाल ला दी है,,पहले अपने ऊपर रेत माफिया से कलेक्टर एसडीएम के साथ शेषराज हरवंश द्वारा 10 लाख रूपये प्रतिमाह मांगने का आडियो वाइरल हुआ,,जिस पर विधायक ने प्रेस वार्ता लेकर इसे साजिस बताया और और कुछ साजिश मे शामिल लोगो के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कराने का एलान किया था,,और वाइरल विडिओ को ए आई से एडिट किया हुआ बताया था लेकिन विधायक ने अब तक किसी के खिलाफ थाना मे आवेदन तक नहीं दिया है,,जिसको लेकर अब बीजेपी ने भी विधायक के वाइरल विडिओ कि जाँच की मांग को लेकर प्रेस वार्ता लिया,,और उन्होंने कहा कि विधायक का रेत माफियाओ से क्या ताल्लुक है उसका खुलासा होना जरुरी है,,अगर विधायक मेडम निर्दोष है तो अब तक थाना मे रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई,,बीजेपी जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा की विधायक के वाइरल आडियो के साथ पुरे मामले की जाँच के लिए राज्य सरकार से आग्रह करेंगे जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाए
अम्बेश जांगड़े ( बीजेपी जिला अध्यक्ष जांजगीर )
वही जिस बीजेपी के पूर्व पामगढ़ प्रत्याशी संतोष लहरे पर विधायक शोसल मिडिया के माध्यम से बदनाम करने का आरोप लगाया था,,उन्होंने भी प्रेस से चर्चा की और पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का आरोप लगाया,,उन्होंने कहा विपक्ष मे होने के नाते विधायक द्वारा राज्य सरकार की योजना को अपने नाम से श्रेय लेने की कोशिश को जनता के सामने रखना अपनी भूमिका बताया और उन्होंने कहा कि मेडम जब विधायक नहीं बनी है उससे पहले विधायक के लेटर पेड मे सड़क के लिए भी पत्राचार करने का फर्जी लेटर जनता के बीच वाइरल किया गया

संतोष लहरे ( अध्यक्ष बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा )
बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा अम्बेश जांगड़े ने कहा कि पामगढ विधायक शेष राज हरवंश द्वारा अधिकारियो के नाम से भी पैसा लेने का आडियो वाइरल हुआ है,,लेकिन उस राशि को अपने पास रखती थी या अधिकारियो तक पहुचाती थी इसका भी जाँच कि मांग मांग की है पामगढ के कांग्रेसी विधायक को घेरने मे अब बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है,,और राज्य सरकार से जाँच की मांग कर रही है,,



