जय शाकँभरी जय मरार,,मरार पटेल महासंघ के जिला अध्यक्ष मोती लाल पटेल बने विधायक प्रतिनिधि,,समाज ने जताया आभार,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जय शाकँभरी जय मरार
मरार पटेल महासंघ के जिला अध्यक्ष मोती लाल पटेल बने विधायक प्रतिनिधि,,समाज ने जताया आभार,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर-चांपा जिले में मरार पटेल महासंघ के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री मोतीलाल पटेल जी को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है,,विधायक श्री ब्यास कश्यप जी द्वारा मोती पटेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर मरार समाज ने उनका आभार प्रकट किया
सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्री ब्यास कश्यप जी से मुलाकात कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया,,और आगामी ग्राम पंचायत,, नगरीय निकाय एवं विधानसभा चुनावों में मरार समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए विनम्र निवेदन किया,,साथ ही,,समाज ने पार्टी संगठन में मरार समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी अनुरोध किया
इस अवसर पर मरार पटेल महासंघ ने आशा जताई कि मोती पटेल जी के विधायक प्रतिनिधि बनने से समाज की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा,,और समाज को राजनीतिक क्षेत्र में उचित स्थान मिलेगा,,समाज के प्रमुखों ने कहा कि यह नियुक्ति मरार समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है,,जिससे समाज की आवाज़ को और मजबूती मिलेगी
विधायक ब्यास कश्यप जी द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए मरार पटेल महासंघ ने पूरे समाज की ओर से विधायक जी का आभार जताया है



