राज्य एवं शहर

सड़क मरम्मत और भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर जावलपुर के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सड़क मरम्मत और भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर जावलपुर के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN 

 

जांजगीर चाम्पा जिला के जावलपुर गाँव के ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़क मे देखने को मिला,,गांव के सरपंच की अगुवाई मे महिला और पुरुष सड़क मे उत्तर कर चक्काजाम कर दिया और बलौदा जांजगीर के बीच की बदहाल सडक को बनवाने और इस मार्ग मे भारी वाहनो के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग कर रहे हैं

जांजगीर चाम्पा जिले का बलौदा जांजगीर मार्ग जर्जर हो गया हैं और इस मार्ग मे कोयला भरे हाइवा काल के रुप मे गांव की सड़को से फर्राटे मारते गुजरते हैं,,जिसके कारण धूल के गुब्बारे गाँव के लोगो को बीमार कर रहे हैं और छोटे वाहन चालक भारी वाहनों की चपेट मे आ कर काल के गाल मे समा जा रहे हैं,,बलौदा से लेकर नैला तक 11 गांव हैं जहाँ के लोगो को समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं,,जिसके कारण लोगो मे जिला प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश हैं

अनूप शुक्ला ( स्थानीय नागरिक )

सावित्री देवांगन ( आक्रोशित महिला )

सुभाष शुक्ला ( सरपंच जावलपुर )

सड़क और भारी वाहनो की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक और ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाक़ात की और कलेक्टर ने सड़क की समस्या दूर करने और भारी वाहनो के प्रवेश के सम्बन्ध मे शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था लेकिन जिला प्रशासन का आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ,, जिसके कारण ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या पर आकर्षित करने के.लिए चक्काजाम कर दिया,,वही ग्रामीणो के चक्काजाम के दो घंटा बाद बलौदा तहसीलदार और पी डब्लू डी के अधिकारी थाना प्रभारी के साथ मौके मे पहुचे,,और ग्रामीणों को समझाइस देने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों पानी मांग पर अड़े हुए हैं

सुनील शर्मा ( PWD इंजिनियर बलौदा )

नायब तहसीलदार बलौदा

जावलपुर के ग्रामीणों के द्वारा से चक्काजाम किया गया हैं, और जिला प्रशासन से तहसीलदार और पीडब्लू डी के अधिकारी के साथ थाना प्रभारी मौके मे पहुचे लेकिन ग्रामीणों की मांग को पूरा कर पाने मे अधिकारी भी उचित कदम नहीं उठा पाए और चक्काजाम कर सड़क मे बैठे हैं और सड़क मे ही रात्रि भोज करने करने की तैयारी मे हैं,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!