जांजगीर चांपा: 400 संविदा स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जांजगीर चांपा: 400 संविदा स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
जांजगीर चांपा जिले के करीब 400 संविदा स्वास्थ्यकर्मी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं,यह आंदोलन छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले किया जा रहा है,कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की बेरुखी और अड़ियल रवैये से आक्रोशित होकर उन्होंने इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है,कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज़ मांगों पर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा,इस हड़ताल में जिले के साथ-साथ प्रदेशभर के 16,000 से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी शामिल हो रहे हैं,इससे जिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU), फिजियोथेरेपी विभाग, स्पर्श क्लीनिक (मानसिक रोग विभाग), जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) समेत आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी,संघ ने स्पष्ट कहा है कि अगर सरकार ने तुरंत संवाद शुरू कर उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया,तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो जाएंगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें
1. संविलियन/स्थायीकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3. ग्रेड पे का निर्धारण
4. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
5. लंबित 27% वेतन वृद्धि
6. नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों के लिए आरक्षण
7. अनुकम्पा नियुक्ति
8. मेडिकल व अन्य अवकाश सुविधा
9. स्थानांतरण नीति
10. न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा बीमा



