WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों और नागरिकों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों और गणमान्य नागरिकों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा 01 सितंबर 2025 को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 30 पुलिस कर्मियों और 10 गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार प्रत्येक माह की 1 तारीख को उन पुलिस कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने माह भर में अच्छे और उल्लेखनीय कार्य किए हों। इन पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके सेवा पुस्तिका में भी प्रशंसा अंकित की गई।

सम्मानित गणमान्य नागरिक:

  • रमेश दास महंत (सोनियापाठ, थाना सारागांव) और साधराम साहू (गोधना, थाना नवागढ़) – सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाना।
  • भूपेंद्र कुमार साहू (सिलादेही, थाना बिर्रा) – खोए हुए 1 लाख रुपये अपने मालिक को वापस करना।
  • मुनीराम साहू (पोड़ीशंकर, थाना बम्हनीडीह) – सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग।
  • अमित कुमार बंजारे, विष्णु प्रसाद और अश्वनी लहरें (करूमहु, थाना मुलमुला) – अकलतरा क्षेत्र में घायल व्यक्तियों को स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाना।
  • अतुल शर्मा, जयेश साहू और प्रदीप यादव (चांपा) – सिद्धि विनायक मंदिर चोरी के मामले में पातासाजी में सहयोग।

सम्मानित पुलिस कर्मी:

  • सायबर टीम (निरीक्षक सागर पाठक सहित 10 अधिकारी एवं कर्मचारी) – लुट, चोरी और हत्या के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी।
  • थाना शिवरीनारायण (निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित 09 अधिकारी एवं कर्मचारी) – अपराधिक प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी।
  • थाना बलौदा (निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित 04 अधिकारी एवं कर्मचारी) – मोटर साइकिल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता।
  • थाना चांपा (ASI अरुण सिंह सहित 04 अधिकारी एवं कर्मचारी) – अपराधिक प्रकरणों के आरोपियों को गिरफ्तार करना।
  • यातायात शाखा (निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक छोटेलाल अजगल्ले, आरक्षक सुनील सिंह राजपूत) – लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे पुरस्कार न केवल पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हैं बल्कि नागरिकों और पुलिस के बीच सामंजस्य और सहयोग को भी मजबूत करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!