छत्तीसगढ़

युवक ने दी मौत को मात: बाढ़ के बीच 12 घंटों तक फंसा रहा, वायुसेना ने हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास बाढ़ के चलते एक व्यक्ति बीच धारा में फंसे व्यक्ति को 12 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद निकाला गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अमला तुरंत मौके पर पहुँचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन तेज धारा और नदी में बड़े-बड़े पत्थरों के कारण मोटरबोट से व्यक्ति को बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने ड्रोन की मदद से फंसे व्यक्ति का लोकेशन ट्रेस किया गया और तत्परता से वायुसेना की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया। तकरीबन 12 घंटे की मशक्कत के बाद संयुक्त दल ने उस व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!