राज्य एवं शहर

फरार अपराधियों पर जांजगीर-चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 वारंटियों को पकड़ा

फरार अपराधियों पर जांजगीर-चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 वारंटियों को पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा। जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में 48 घंटे तक चलाए गए इस अभियान में 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 36 स्थायी वारंटी और 44 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

इनमें कई ऐसे आरोपी हैं जो हत्या, लूट, चोरी, मारपीट और बलवा जैसे संगीन मामलों में सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को भी पकड़ा जो 20 साल से फरार थे और थाना जांजगीर क्षेत्र में हत्या की नीयत से हमला करने के बाद से छिपे हुए थे। वहीं थाना चाम्पा की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो लूट के मामले में दो साल से फरार था

इस विशेष अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में और DSP जितेन्द्र खुंटे, DSP कविता ठाकुर और SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। सभी थानों और चौकियों में अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पकड़े गए वारंटियों की संख्या इस प्रकार है:

थाना जांजगीर: 13 गिरफ्तारी वारंट, 4 स्थायी वारंट

चौकी नैला: 4 गिरफ्तारी वारंट, 3 स्थायी वारंट

थाना अकलतरा: 13 गिरफ्तारी वारंट, 1 स्थायी वारंट

थाना चाम्पा: 16 गिरफ्तारी वारंट, 5 स्थायी वारंट

थाना नवागढ़, बलौदा, पामगढ़, शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह और सारागांव में भी कई वारंटियों की गिरफ्तारी हुई

गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने कहा कि ऐसे सभी आरोपियों को सुधरने का मौका दिया गया है, लेकिन अगर वे दोबारा अपराध करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान का अगला चरण जल्द शुरू होगा, जिसमें उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जिन्हें कोर्ट से समन मिला है लेकिन वे पेश नहीं हो रहे हैं।

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!