WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

नरियरा में अवैध ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

नरियरा में अवैध ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत नरियरा में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्टों के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाई है। वार्ड क्रमांक 14 में संचालित चार अवैध ईंट भट्टों को बंद करने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत सभापति भवानी सिंह ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

भवानी सिंह ने बताया कि ये भट्टे मुख्य सड़क के किनारे चल रहे हैं, जहां पास में ही हीरानगर मोहल्ला बसा है। इन भट्टों से निकलने वाला धुआं आस-पास के लोगों और रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इतना ही नहीं, इनसे सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी स्थित है, जिससे बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।ज्ञापन में बताया गया है कि भट्टा संचालक सड़क किनारे भूसा, धूल और अन्य कचरे को जलाकर ईंट पका रहे हैं, जिससे लगातार प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही, बिना अनुमति के वार्ड की सार्वजनिक जमीन से मिट्टी की खुदाई भी की जा रही है, जिससे भूमि को भारी नुकसान हो रहा है।पार्षद प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता विनीत कुमार ने आरोप लगाया कि इन भट्टों के संचालक अधिकतर बाहरी राज्य से हैं और स्थानीय निवासी या कुम्हार समाज से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन भट्टों में हर महीने करीब एक लाख ईंटें बनाई जाती हैं, जिनसे लाखों रुपये की अवैध कमाई हो रही है। इतना ही नहीं, ये संचालक स्थानीय भू-माफियाओं को सस्ती दरों पर ईंट उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ रही हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इस मामले में पहले भी प्रशासन को शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन अवैध ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो नगरवासी और जनप्रतिनिधि आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!