WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
छत्तीसगढ़

जांजगीर चाम्पा – स्कुटी सवारो ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

जांजगीर चाम्पा।  इस वक्त पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय सुमित कश्यप जो अपने मामा गांव कुटरा में ही रहता था वह 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप के साथ गुरुवार की रात 10.30 बजे के आसपास गणेश उत्सव में गाने की रील्स बनाने के लिए स्कुटी से अपने अन्य साथियों को लेने जाने के लिए निकले थे।

इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे स्कूटी जा टकराई हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आने पर डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिला हॉस्पिटल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा  है आज शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस हादसे के बाद सुबह से ग्रामीणों में भरी आक्रोश है, सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के चक्कों के हवा को ग्रामीणों ने निकाल दिया है और ट्रक को लेजाने नहीं दे रहे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और समझाईस दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!