छत्तीसगढ़

युवती से सालों तक बुझाई हवस की प्यास , 07 महीने की प्रेग्नेंट होने पर दिया धोखा , अब हुआ गिरफ्तार

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के एक युवक ने प्रेम संबंध में फंसाकर शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। अब गर्भ सातवें महीने में पहुंच गया तो आरोपी युवक ने युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरंग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का नाम नोमेश कहार है। उसने गांव की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का वादा किया और इसी बहाने उससे कई बार संबंध बनाए। कुछ महीनों बाद युवती गर्भवती हो गई। मामला गांव के लोगों तक पहुंचा तो जब पीड़िता गर्भावस्था के चौथे महीने में थी, उस समय पंचायत बुलाई गई थी। ग्रामीणों के दबाव में आरोपी युवक ने पीड़िता को कुछ समय अपने साथ रखा। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि वह शादी करके युवती को सामाजिक सम्मान देगा। लेकिन समय बीतने के साथ युवक का रवैया बदलता चला गया।

पुलिस के अनुसार अब जबकि पीड़िता सातवें महीने की गर्भवती है, आरोपी ने उसे अपनाने से साफ मना कर दिया। परेशान युवती ने अपनी पीड़ा आरंग थाने में सुनाई। उसने बताया कि नोमेश ने उसे कई बार धोखा दिया और अब उसे अकेला छोड़ दिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की और आरोपी नोमेश कहार को गिरफ्तार कर लिया। उसे BNS की धारा 69 और 351(02) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!